ज्ञान का प्रकाश हो .
चित्त का विकास हो .
दैवी- संपत्ति का
मानव में वास हो .
स्वाभिमान से सबका
मस्तक उन्नत रहे .
मन में सात्विक सुख की
धारा बहती रहे .
द्वेष ना किसी में हो
प्रेमपूर्ण जन जन हो
मानवता-सेवा में
अर्पित यह तन- मन हो .
सत्य -दीप जन जन में
प्रतिपल जला करे
ईश्वर मानवता का
सदा ही भला करे .
http://paraavaani. blogspot. com
Get your preferred Email name!
Now you can @ymail.com and @rocketmail.com.
http://mail.promotions.yahoo.com/newdomains/aa/
[Non-text portions of this message have been removed]