बिलासपुर, 20 जनवरी 2008
रतनजोत का बीज खाकर फिर एक
दर्जन बच्चे बीमार हो गए.
उन्हें छत्तीसगढ़
आयुर्विज्ञान संस्थान में
भर्ती कराया गया है. एक पखवाड़े
के भीतर शहर में यह दूसरी घटना
है.
शहर के मोहल्ले इमलीभाठा की यह
घटना है. यहां के कुछ खेतों में
बगरंडा(रतनजोत) के बीज लगाए
गए हैं. मोहल्ले के बच्चे यहां
खेलने चले गए �"र तोड़कर खाने
लगे. उन्हें लगा कि यह चिरौंजी
बीच
है. स्वाद भी अच्छा लगा, बीज खाने
के बाद उन्हें चक्कर आने लगा �"र
उल्टियां होने लगी. तत्काल
परिजनों ने उन्हें सिम्स में
भर्ती कराया. बीमार सभी 12 बच्चों
की उम्र 3 से 12 साल की है.
मालूम हो कि इसके पहले भी स्कूल
के पास लगे रतनजोत के पौधे खा
लेने के कारण शहर से लगे ग्राम
उसलापुर के 16 बच्चे पिछले 6
जनवरी को बीमार पड़ गए थे.
उन्हें भी सिम्स में भर्ती
कराया गया था
�"र उपचार के बाद छुट्टी दी गई
थी.( विस्तृत www.cgreports.blogspot.com पर देखें
)
[This is message by Mr.Rajesh Agrawal in Hindi that 12 children are hospitalized
again in Bilaspur, Chhattisgarh due to Jatropha poisoning. It is second
incidence within fortnight. This is news of Jan. 20, 2008. All victims are 3-12
years of age. Thanks Rajesh ji-Moderator)