Blog: परा वाणी
Post: आइए करें आराधन हम नव -वर्ष में...
kindly visit :
Link: http://paraavaani.blogspot.com/2008/12/blog-post_31.html
Post: आइए करें आराधन हम नव -वर्ष में...
kindly visit :
Link: http://paraavaani.blogspot.com/2008/12/blog-post_31.html
आइए करें आराधन हम नव -वर्ष में ,
हिमगिरि की अखंड - गरिमा का ,
अम्बर की अनंत - महिमा का ,
पक्षी के कलरव से गुंजित
स्वर्णप्रभा - मंडित प्रभात का ,
किन्तु रहे यह ध्यान हमें ---
इस जीवन का एक वर्ष फिर फिसल गया ......
--
नव वर्ष में ---
आइये ज़रा चिंतन करें :
क्या बीते वर्षों में हमने वही किया जो करना था .
क्या हमने जो लीये फैसले ,
वे उतरेंगे खरे , समय की
शाश्वत कठिन कसौटी पर .?
क्या हमने जो रचे जाल शब्दों , वाक्यों के ,
वे थे दीपित सतत - सत्य से , महिमा से , ऊर्जा से .
यदि हाँ , तो फीर एक वर्ष ही नहीं ,
इस जीवन का प्रतिपल होगा सुरभित , सुन्दर ,
उत्सव से , ऊर्जा से ..
------------------------------------------------------------
मानवता को समर्पित मेरी कविताओं का आनंद
लेने के लिए निम्नांकित लिंक को क्लिक कीजिये :
http://paraavaani.blogspot.com/
ENJOY MY SONGS ..CLICK:
http://www.esnips.com/web/aravindpandeyasasinger
Aravind Pandey....